Haryana Weather : अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन 9 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update : कल यानी 24 अगस्त से हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर पानी भर रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के इन 9 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 25 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
बाकी जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. हरियाणा में औसत 357 एमएम बारिश ह ोचुकी है. वहीं, 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…
26 अगस्त : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंदगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
वहीं, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में काले बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है.
27 अगस्त : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में आसमानी बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है.
28 अगस्त : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
वहीं, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.