Movie prime

Haryana Mausam update : हरियाणा के इन तीन जिलों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू होगी बारिश, नौ जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट

 

Haryana weather update: हरियाणा मौसम विभाग ने आज लू की चेतावनी जारी की है ,जिसके तहत 9 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में तापमान आज 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने के आसार है । जिससे गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

कल हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। बुधवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई पूरे हरियाणा की बात करें तो फिलहाल तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

आज लू अपना असर सुबह-सुबह ही दिखा रही है । जिसके चलते आज चार जिलों हिसार, रोहतक ,नारनौल ,सिरसा का तापमान 45 डिग्री पर जा पहुंचा है।


इन जिलों में है हीट वेव का अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने 13 जून को प्रदेश के नौ जिलों रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़, झज्जर ,दादरी ,रोहतक ,भिवानी, फतेहाबाद ,सिरसा में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के इन जिलों में है येलो अलर्ट 


14 जून को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी ,झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं 13 जिलो फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल ,यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जींद, कैथल ,पानीपत, करनाल, सोनीपत में येलो अलर्ट है।

हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को 3 जिलों में यमुनानगर, अंबाला ,पंचकूला में 25 फ़ीसदी तक बारिश है होने के आसार हैं।

14 जून को हरियाणा के 6 जिलों में करनाल ,कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर ,अंबाला, पंचकूला में 25 फिसदी तक बारिश से होने के आसार है।

15 जून को हरियाणा में बारिश 

15 जून को हरियाणा के 11 जिलों में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर ,कुरुक्षेत्र ,कैथल, करनाल, पानीपत ,सोनीपत, फरीदाबाद ,मेवात ,पलवल में 25 फिसदी तक बारिश होने के आसार हैं।


16 जून को हरियाणा में बारिश 

16 जून को हरियाणा के 13 जिलों में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल ,पानीपत ,सोनीपत, झज्जर ,गुरुग्राम ,फरीदाबाद, मेवात ,पलवल में 25 फिसदी तक बारिश हो सकती है।