पहली बार हरियाणा के इन जिलों में बारिश का रेट अलर्ट जारी, देखिए आपके जिले में कैसा रहने वाला है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा में पहली बार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है इस बीच प्रदेश के तीन जिले कैथल यमुनानगर अंबाला में बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थी जिसमें हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई है। लेकिन अब यह हवाए उत्तर की ओर बढ़ रही है।
इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की ओर आ रही है । 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।
अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
7 जुलाई को हरियाणा में मौसम
7 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला यमुनानगर अंबाला कुरुक्षेत्र पानीपत करनाल कैथल सोनीपत गुरुग्राम मेवात पलवल फरीदाबाद में 75 से 100% तक बारिश होगी।।
जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा महेंद्रगढ़ चरखी ददरी झज्जर भिवानी रोहतक रेवाड़ी में 50 से 75% बारिश की संभावना है।
8 जुलाई को हरियाणा में मौसम का हाल
8 जुलाई को हरियाणा में यमुनानगर अंबाला पंचकूला में 75 से 100% तक बारिश की संभावना है।
मेवात पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम सोनीपत पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र कैथल में 50 से 75% बारिश की संभावना है।
रोहतक भिवानी जींद फतेहाबाद सिरसा हिसार चरखी दादरी रेवाड़ी महेंद्रगढ़ झज्जर में 25 से 50% तक बारिश की संभावना।
9 जुलाई हरियाणा में मौसम
फरीदाबाद गुरुग्राम मेवात पलवल झज्जर पानीपत सोनीपत करनाल यमुनानगर में 50से75% तक प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
रेवाड़ी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी रोहतक जींद कैथल कुरुक्षेत्र पंचकुला अंबाला में 25 से 50% तक बारिश की संभावना।
फतेहाबाद भिवानी हिसार सिरसा में 25% बारिश की संभावना।