Movie prime

हरियाणा के 17 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

 

इनमें गुरुग्राम, पलवल, नुह, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, कैथल, दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा शामिल है।


मौसम विभाग के अनुसार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी चलेगी। कल भी मौसम खराब रहेगा। 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से 23 से 29 म ई तक बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इन 7 जिलो में हरियाणा में उम्मीद से अधिक से बारिश हुई है लगभग 20 साल का रिकॉर्ड तो टूटा है।

हरियाणा में कल पांच जिलों में चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में हल्की बारिश हुई थी बाकी जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड भी टूट कर सड़कों पर गिर रहे थे। भिवानी और चरखी दादरी में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।