Haryana weather update: हरियाणा में 14 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट
हरियाणा मौसम: प्रदेश में मई में गर्मी का प्रकोप कम है। जिसका कारण पश्चिम विक्षोभके चलते हो रही बारिश है। हालांकि धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को अम्बाला में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
अभी दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। गुड़गांव और महेंद्रगढ़ में सबसे कम 21.5 डिग्री तापमान रहा। कई जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।
11 मई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अन्य दिनों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तेज हवा चल सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। आठ मई तक प्रदेश में 20.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।