Movie prime
उज्जैन में 340000 से अधिक लाडली बहनों के खाते में आज आएगी राशि
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि उज्जैन जिले में कुल तीन लाख 40 हजार 138 बहनों के खातों में 1500 रुपए प्रति बहिन के लिए जारी होंगे। इस - प्रकार 49 करोड़ 88 लाख 77 - हजार 200 रुपए की एक मुश्त - नकद राशि खातों में डिजिटल हस्तांतरित होगी।