Movie prime

 हिंदू महासम्मेलन में महिलाओं को बांटे गए ओजस्विनी यंत्र

 
 

उज्जैन,25 फरवरी (इ खबर टुडे) । म.प्र. की सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन जिले में हिंदू महासम्मेलन के समापन पर महिलाओं को छेड़छाड़ से बचाने के लिए एक ओजस्विनी यंत्र बांटे गए। पूर्व विहिप अध्यक्ष और राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने ओजस्विनी यंत्र के बारे में बताते हुए कहा कि इस यंत्र से महिलाएं सुरक्षित रहेगी। आपने इस दौरान पूरे देश में एक लाख वेलनेस सेंटर खोलने की भी घोषणा की है।

 

राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक डॉ.प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में शुरू हुए दो दिवसीय हिंदू महासम्मेलन के समापन पर महिलाओं को ओजस्विनी यंत्र वितरित करते हुए डॉ.तोगड़िया ने बताया कि रिचार्जेबल ओजस्विनी यंत्र का बटन दबाते ही 200 लोगों को एक साथ लगने वाले बिजली के करंट जैसा झटका लगता हैं। हालांकि इससे किसी की जान नहीं जाएगी। क्षिप्रा नदी के निकट बड़ा उदासीन अखाड़े के शहनाई गार्डन में शुरू हुए हिंदू महासम्मेलन में महिलाओं को वितरित किए गए ओजस्विनी यंत्र एक इलेट्रानिक डिवाइस है, जिसे महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को सबक सिखाने के लिए तैयार किया गया है। यह यंत्र महिलाएं अपने पर्स में आसानी से रख सकेंगी। हालांकि इसके प्रयोग से किसी की जान नहीं जाएगी, सिर्फ बिजली के करंट जैसा तगड़ा झटका लगेगा।

डॉ.तोगड़िया ने बताया कि महिलाओं को छेड़छाड़ से बचाने के लिए तैयार किए गए ओजस्विनी नामक यंत्र उनकी मंशानुसार गुजरात के एक उद्योगपति ने बनाया गया है। यंत्र का नाम ओजस्विनी हिम्मत वायर रखा गया है, जिसकी लागत 800 रुपए है, लेकिन सम्मेलन में मात्र 600 रुपए में दिया जा रहा है, जिसे इच्छुक महिलाएं राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओजस्वी संगठन से प्राप्त कर सकते है।

डॉ.तोगड़िया कहा कि आज से “हिंदू ही आगे” महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ है, जिसमें शहर के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि एक लाख हनुमान चालीसा पाठ, “गुरु प्रमाण” व ऑडियो हनुमान चालीसा के माध्यम से 1 करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरणों शहरों में एकत्रित सामग्री को आदिवासी क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। दो दिवसीय हिंदू महासम्मेलन में देश भर से हजारों लोग शामिल हुए। डॉ तोगड़िया ने उन्हें हिंदुत्व एकता के साथ स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। आपने वहां मौजूद लोगों को बताया कि दैनिक दिनचर्या में संतुलित आहार, भोजन में नमक की उचित मात्रा तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के सेवन से आसानी से स्वस्थ रह सकते है।