मंडी व्यापारी से दिन दहाड़े 12 लाख रुपये लूटे
Apr 2, 2016, 17:40 IST
उज्जैन 02 अप्रैल (इ खबरटुडे)।सिंहस्थ के इंतजाम में व्यस्त पुलिस काे चुनौती देते हुए बदमाशों ने शहर में शनिवार काे लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे शहर में फिर दिनदहाड़े 12 लाख रुपए लूट की बड़ी वारदात हो गई ।
मंडी व्यापारी से दिन दहाड़े 12 लाख रुपये लूटे
हर बार की तरह योजनाबद्ध तरीके से बाइक पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।पुलिस ने चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा रोड पर लूट होने की घटना बताई है। मंडी से निकले व्यापारी को रैकी कर बदमाशों ने लूटा । बैग में 12 लाख की राशि थी जो लुटेरे पलक झपकते ही छीनकर ले भागे।इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की है। मौेके के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

