UP News: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। प्रदेश में योगी सरकार ने कुल 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हेतु आर्डर जारी कर दिए हैं। इस खबर के माध्यम से ईखबरटुडे आपके साथ ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट भी सांझा करने जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में अयोध्या नगरी के डीएम चंद्र विजय सिंह को अब विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निशा (डीएम अमेठी) को अब मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन का कार्यभार दिया गया है।
चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या नगरी का डीएम बनाकर भेजा गया है।
वहीं अवनीश कुमार राय (डीएम इटावा) को बदायूं के डीएम का कार्यभार दिया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मुख्यमंत्री के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज के जिलाधिकारी का कार्यभार भारतीय गया है। कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल का भी ट्रांसफर कर इटावा की जिम्मेदारी दी गई है।
हम आपके साथ इस खबर में ट्रांसफर हुए अधिकारियों की पूरी लिस्ट सांझा कर रहे हैं। आप इस लिस्ट में ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।