Movie prime

हरियाणा में 4 फीट से छोटे दुल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी, तीन साल से इंतजार, 10 दिन में ही शादी

हरियाणा में 4 फीट से छोटे दुल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी, तीन साल से इंतजार, 10 दिन में ही शादी
 

अंबाला निवासी 3.8 फीट के नितिन और 3.6 फीट की आरु​​षि की शादी आजकल चर्चाओं में है। 4 फीट से दोनों दुल्हा-दुल्हन ने बिना दहेज के शादी की। दोनों की अभी 26 मार्च को ही पहली मुलाकात हुई थी और दोनों तुरंत एक-दूसरे को पसंद कर लिया। इसके 10 दिन बाद दोनों ने शादी भी कर ली। आजकल इन दोनों की शादी की चर्चा चारों तरफ धूम मचा रही है। 


बिना दहेज के शादी की
नितिन के पिता एक दुकान चलाते हैं। रोपड़ निवासी आरु​षि के पिता का निधन हो चुका है। मां भी घरेलू कामकाज करके ही अपने परिवार का गुजारा करती है। जब नितिन ने आरु​षि से शादी के लिए उसकी मां से बात की तो मां ने कहा कि अभी खर्च जुटाने में समय लगेगा। इस पर निनि ने कहा कि मुझे दहेज नहीं, बस साथ चाहिए। इसके बाद आरु​षि के परिवार के लोग भी सहमत हो गए और दोनों ने शादी कर ली। दुल्हा-दुल्हन दोनों की हाइट 4 फुट से कम है। इनके अलावा दोनों के परिवारों के अन्य सदस्यों की हाइट सामान्य आदमी की तरह ही है।


डांस का वीडियो वायरल
नितिन और आरु​षि ने शादी के बाद अपने रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा। इसमें दोनों ने एक-दूसरे के साथ डांस किया। उनके डांस का यह वीडियो वायरल हो गया। काफी लोगों ने दोनों की शादी को खूब प्यार दिया। 


दोनों ही ड्वॉर्फिज्म से पीड़ित
यदि हम नितिन और आरु​षि के परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो उन सभी की हाइट सामान्य आदमी की तरह है, लेकिन आरुति और नितिन की हाइट ही कम रह गई। यह दोनों एक बीमारी ड्वॉर्फिज्म से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण व्य​क्ति की हाइट बहुत कम रह जाती है। अंबाला कैंट के मतिनगर निवासी नितिन वर्मा ने कहा कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन है। सभी की हाइट नार्मल है। केवल वही ड्वॉर्फिज्म से पीड़ित है। उसके जन्म के कुछ दिन बाद ही इसका पता चल गया था। इसके बावजूद उसके परिवार ने उसे एक सामान्य बच्चे की तरफ पाला। वहीं पंजाब के रोपड़ निवासी आरु​षि अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसके परिवार की भी हाइट सामान्य है, उसके छोटे भाई की हाइट कुछ कम है। जब वह दो साल की थी, तभी उसके परिवार के लोगों को उसकी इस बीमारी का पता चला। नितिन ने 12वीं तक पढ़ाई की है। वहीं आरु​षि बीए पास है। नितिन दुकान पर ही अपने पिता का हाथ बंटवाते हैं। 


शादी की हो रही थी चिंता
नीतिन वर्मा ने कहा कि वह 25 साल के हैं। उनकी शादी के लिए परिवार के लोग तीन साल से प्रयास कर रहे थे, लेकिन छोटा कद होने के कारण समस्या आ रही थी। वहीं आरु​षि की आयु भी 23 साल है। उसकी शादी में भी उसका कद रुकावट बना हुआ था। उसकी मां उसके लिए दुल्हा तलाश कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई। 


रिश्तेदार ने देखा आरु​षि को
नितिन ने बताया कि उसकी शादी के लिए उसके रिश्तेदार भी प्रयास कर रहे थे। उनके एक रिश्तेदार किसी कार्यक्रम में रोपड़ गए हुए थे। इस दौरान उनकी नजर आरु​षि पर पड़ी। इसके बाद इसके बारे में नितिन के परिवार को बताया गया। बाद में आरु​षि के परिवार की पूरी डिटेल निकलवाई गई। इसके बाद नितिन के पिता मनोज से भी शादी की मंजूरी ली गई। जब सब कुछ सही मिला तो नितिन के परिवार की तरफ से आरु​षि के परिवार के पास शादी का प्रस्ताव लेकर रिश्तेदार ही गए। इसके बाद दोनों के परिवार मान गए। नितिन ने बताया कि 26 मार्च को दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और फिर सगाई हो गई। आरु​षि के परिवार की आ​र्थिक ​स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए नितिन ने कहा आरु​षि की मां से कहा कि वह बिना दहेज शादी करेगा। इसके बाद दोनों ने 6 अप्रैल को शादी कर ली। 13 अप्रैल को रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया।