हिंदू नहीं मुसलमान है हरियाणा की ये मशहूर डांसर, इनकी खूबसूरती पर मर मिटते है लोग
हरियाणा में एक से बढ़कर एक डांसर है। सपना चौधरी, मुस्कान बेबी, गोरी नागोरी, इन सभी डांसर के डांस पर लोग फिदा हो जाते हैं।आज हम आपको एक ऐसी डांसर के बारे में बताएंगे जो मुस्लिम होते हुए भी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक डांसर ही नहीं बल्कि एक फाइटर भी है। जी हां उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज से लड़ाई लड़ी है और अपने हिम्मत और हौसले के बदौलत हरियाणा ही नहीं पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
हिंदू नहीं मुसलमान है गोरी नागोरी
मशहूर डांसर गोरी नागोरी हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान है। रमजान के महीने में उन्होंने खुलासा किया था कि वह रमजान के रोजे रखती हैं। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है। उनके लिए डांसर बनना इतना आसान नहीं था क्योंकि उनकी मां डांस करने के खिलाफ थी।
बीच में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
डांस के लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दिया।गोरी ने बताया कि वह इंग्लिश नहीं बोल पाती है इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
एक समय में लोग करते थे भद्दे कमेंट
गोरी नागोरी ने अपना दर्द बयां किया था और बताया था कि एक समय में लोग उनके ऊपर गंदे कमेंट करते थे। उनके लिए डांसर बनना बहुत मुश्किल था क्योंकि उन्हें इसके लिए समाज से लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने बताया कि लोग मुझे कॉल करके बोलते थे मैं डांसर ना बनो क्योंकि मैं मुसलमान हूं। हालांकि उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और मुश्किलों से लड़ते हुए बहुत बड़ी डांसर बन गई।