दाल-दलहनों तेजी के आसार नजर नहीं, ज्यादा उत्पादन, आयात का पड़ रहा असर
दाल-दलहनों तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है क्योंकि एक तो इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति सुगम बनी हुई है और दूसरे मानसून की अच्छी बारिश के सहारे खरीफ सीजन में दलहनों का उत्पादन भी बेहतर होने के आसार हैं।
इसके अलावा विदेशों से दलहनों का नियमित रूप से आयात भी हो रहा है। मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5550, ऑस्ट्रेलिया 5750, तुवर लेमन 6450 व उड़द एफएक्यू 6875 रुपए।
दलहन: चना कांटा 6000, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5750 से 5800, काबुली बिटकी 5500 से 5600, रशियन 5700 से 5800, मसूर 6100 से 6150, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000, महाराष्ट्र लाल 7000 से 7200, कर्नाटक 7000 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6800, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600, उड़द बोल्ड 7600 से 7800 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7200 से 7400, मीडियम 7600 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, मसूर दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 7600 से 7700, फूल 8800 से 9000, बेस्ट तुवर दाल 9300 से 10400,
ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8800, बोल्ड 9000 से 9200, मूंग मोगर 8800 से 9100, बोल्ड 9200 से 9400, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9100, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए।