नई दिल्ली से कटरा तक चलने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर से शुरू
Dec 4, 2025, 08:09 IST
नई दिल्ली से कटरा तक
चलने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर से शुरू हो गई है। 3 महीने पहले जम्मू में आई बाढ़ के कारण रेलवे लाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। अब सभी रास्ते दुरुस्त होने के कारण ट्रेन का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। ये ट्रेन दिल्ली से शाम 7:05 बजे चलती है और सीधा अम्बाला कैंट रात 9:40 बजे पहुंचती है।
यहां से 9:47 बजे रवाना होकर ट्रेन लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू तवी होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुबह 5:40 बजे पहुंचती है। रात 11:25 पर कटरा से रवाना होकर ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना से होते हुए सुबह 7:10 बजे अम्बाला कैंट पहुंचती है। सुबह 9:50 बजे दिल्ली पहुंचती है। इस ट्रेन से श्रद्धालु कम समय में माता वैष्णो देवी पहुंच सकेंगे।

