Movie prime

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 57 न्यायिक अ​धिकारियों के तबादले किए

 

 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने 57 न्यायिक अ​धिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद कई वरिष्ठ सिविल जज और मुख्य न्यायिक अ​धिकारी इधर से उधर किए गए हैं। हरियाणा की न्यायपालिका में इसे बड़ा फेरबदल कहा जा सकता है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रियाओं पर असर पड़ सकता है। वरिष्ठ सिविल जज कंवल कुमार को अंबाला से कैथल भेजा गया है।

यहां उनको जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ सिविल जज अंजलि जैन को नूंह से पलवल भेजा गया है। 
इन तबादलों के अनुसार वरिष्ठ सिविल जज मीनू को पानीपत से झज्जर भेजा गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष बगोतीया को फतेहाबाद से सिरसा तबादला करके भेजा गया है। विक्रमजीत सिंह को नारनौल भेजा गया है। वह पहले गुरुग्राम में तैनात थे। इसके अलावा कीर्ति व​शिष्ठा को जगाधरी से पंचकूला बदला गया है। फतेहाबाद में कार्यरत राजीव को हिसार भेज दिया गया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उपेंद्र सिंह को कालका से फरीदाबाद स्थानांतरित किया गया है। सोनिया श्योकंद को नूंह लगाया गया है, वह पहले बहादुरगढ़ में कार्यरत थी। वहीं गीतांजलि गोयल को नारायणगढ़ से स्थानांतरित करके अंबाला लगाया गया है। यहां वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभालेंगी। वर्षा शर्मा को गन्नौर से पानीपत भेजा गया है। गुरुग्राम में मनीष कुमार को भेजा गया है, वह पहले फिरोजपुर झिरका में कार्यरत थे। सुमित्रा कादियान को जगाधरी में ही वरिष्ठ सिविल जज सह सचिव जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के रूप में नियुक्त किया गया है। अमित सिहाग को जींद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह नारनौल थे। 


खुशबू गोयल को गोहाना से करनाल, मधुर बजाज को इंद्री से फतेहाबाद, नीतिका भारद्वाज को फरीदाबाद से कुरुक्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। रजत वर्मा को शाहबाद से गुरुग्राम, सुयशा जावा को करनाल से फतेहाबाद भेजा गया है। वहीं छवि गोयल को होडल से नूंह, नीलम कुमारी को गुरुग्राम से नारनौल, मोहम्मद सगीर को महम से रोहतक स्थानांतरित किया गया है। रेखा चौधरी को कैथल से करनाल, वीरेंद्र कादयान को गुरुग्राम से कैथल, अमित श्योराण को रोहतक से महम लगाया गया है। चेतश गुप्ता को नारायणगढ़ में ही अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया है।

सौरभ शर्मा को फरीदाबाद, ज्योति ग्रोवर को गुरुग्राम, अपर्णा चौधरी को होडल, विवेक तोमर को बहादुरगढ़, अभिमन्यु राजपूत को कालका, पल्लवी ओझा को शाहबाद, विकास को फिरोजपुर झिरका, गुरदीप कौर को नारनौल, अविनाश यादव को गोहाना, उदय प्रताप को इंद्री में लगाया गया है। इसके अलावा गौरंग शर्मा को गुरुग्राम से घरौंडा, मानसी गौर को सोनीपत से गन्नौर, मुकेश कुमार को गुरुग्राम से टोहाना, राकेश कुमार को हांसी से करनाल लगाया गया है।

सुमित कुमार सैनी को इंद्री से सोहना, वंदना ढिल्लों को असंध से फरीदाबाद, पवनदीप कौर को टोहाना से अंबाला स्थानांतरित किया गया है। डॉ. जितेंद्र कुमार को कालका से नारायणगढ़, नीलम को करनाल से चंडीगढ़, तरुण चौधरी को फरीदाबाद से हांसी, प्रमोद कुमार को चंडीगढ़ से फरीदाबाद स्थानांतरित किया गया है। 
जजों को दिया गया ये आदेश
स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अ​धिकारियों को यह आदेश भी दिया गया है कि जिन अ​धिकारियों के पास सांसदों और विधायकों से संबं​धित मामलों की सुनवाई चल रही है, वह तब तक अपना कार्यभार नहीं छोड़ेंगे, जब तक उनके स्थान पर दूसरे न्यायिक अ​धिकारी अपना कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते। कार्यभार ग्रहण करवाने के बाद ही वह अपना स्थान छोड़ सकते हैं।