Movie prime

Chhattisgarh News: विरोध प्रदर्शन; राजीव भवन घेरने निकली महिला मोर्चा की पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी

 

Chhattisgarh News: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अपशब्द कहने का विरोध करने के लिए भारतीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मंगलवार को राजीव भवन का घेराव करने निकलीं, तो रास्ते में उनको पुलिस ने रोका। इस बीच पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। इसके पहले बीटीआई मैदान पर महिल मोर्चा ने सभा की। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय भी शामिल भी शामिल हुईं।

सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा, अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे हैं। बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। श्री देव ने कहा, भाजपा विरोधी दल के नेता को भी सम्मान देती है।

मां का अपमान कांग्रेस की असली पहचान विभा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विमा अवस्थी ने कहा, आज महिलाएं अपनी अस्तित्व की लड़ाई के लिए यहां आई हैं। आज हम सब एक मिशन को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज हम यहां राहुल गांधी को चेतावनी देने के लिए आए हैं। महापौर मीनल चौबे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका सम्मान आज पूरा विश्व कर रहा है ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में अनर्गल टिप्पणी विपक्षी कांग्रेस पार्टी के द्वारा की गई है यह लोकतंत्र का अपमान है। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी, कमलेश जांगड़े, संध्या परगनिया, हर्षिता पांडेय, महापौर संजू राजपूत, पूजा विधानी, श्रीमती मंजूषा भगत, विधायक शकुंतला पोर्ते, पूर्व अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता, डॉ किरण बघेल, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, कृतिका जैन, साधना प्रमोद साहू, शकुंतला साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ में युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मां के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में : सरोज पांडेय

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। यह मातशक्ति का अपमान है। मोहब्बत की दुकान चलाने वाले उस दुकान में अपशब्द बेचते और नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश के प्रधानमंत्री के ऊपर लगातार लांछन लगाया और लगातार झूठ बोला।

फूल लेकर तैयार खड़ी थी कांग्रेसी कार्यकर्ता

भाजपा महिला मोर्चा के राजीव भवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी करके रखी थी। जहां एक तरफ मुख्य द्वार पर मोहब्बत की दुकान का पोस्टर लगाकर रखा था। वहीं कांग्रेस की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर ही महिला मोर्चा की महिलाओं का स्वागत करने के लिए फूल लेकर तैयार खड़ी थीं। महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ता राजीव भवन तक पहुंचने में सफल हो गई तो उनको कांग्रेसी नेत्रियों से हार पहनाकर स्वागत किया। बाद में महिला पुलिस ने उनको वहां से पकड़कर हटाया।