Movie prime
Haryana news : अब हर 3 महीने में मिलेगी लाडो लक्ष्मी की किस्त
 

नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त बुधवार को जारी की। 7,01,965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में लगभग 148 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ 3 माह के अंतराल में एक साथ भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है। गत 25 सितंबर को 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' एप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर किया था।

इसके बाद 1 नवंबर को पात्र महिलाओं को पहली किस्त जारी की गई। इस एप पर गत 30 नवंबर तक 9 लाख 592 महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई हैं। इनमें से 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार केवाईसी पूरा कर लिया है।

जबकि, 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का आधार केवाईसी का अंतिम चरण अभी भी बकाया है, उनसे निवेदन है कि वे जल्द इसे पूरा कर लें। जैसे ही यह प्रोसेस पूरा होगा, उन्हें भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। पात्र पाई गई महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाता है। इस योजना के लिए रोज 3 से 4 हजार आवेदन आ रहे हैं।