Movie prime

अब 1449 रूपये में हिसार से चंडीगढ़ का सफर एक घंटे में कर सकेंगे

 

हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सोमवार से शुरू होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अलायंस एयर की एटीआर-72 सीटर फ्लाइट को हफ्ते में 2 दिन उड़ान भरने के लिए स्लॉट भी जारी कर दिया है। 

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी खुद हरी झंडी दिखाएंगे। अब केवल 1 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा कर सकेंगे। चंडीगढ़ से हिसार की पहली फ्लाइट सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 

72 यात्री सफर कर सकेंगे

यात्रा में करीब एक घंटा लगेगा

1449 से 1704 रुपये तय किया गया किराया, सैनी दिखाएंगे हरी झंडी मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 वजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा। अलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है, जिसमें किराया 1449 रुपए से 1704 रुपये के बीच तय किया गया है।

हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा।