Delhi Mumbai Expressway: रतलाम से टिमरवानी तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 9 ब्रिज पर लगेगी जालियां, सात पर काम हुआ पूरा
Ratlam News: मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम जिले में लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने लगा है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम से टिमरवानी एक्जिट पाइंट तक रात में पत्थरबाजी की घटनाएं होती थी। इन्हें रोकने के लिए पुलिस और एनएचएआई ने कई कदम उठाए। पहला झाबुआ और रतलाम पुलिस को एनएचएआई ने नाइट विजन ड्रोन दिलवाए, जिनसे रात में निगरानी की जा रही है।
पत्थर फेंके जाने वाले 9 पुलों पर लगाई जाएगी जाली
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के ऊपर से गुजर रहे 9 पुलों को चिह्नित किया गया, जहां से रात में पत्थर फेंके जाते थे। अब इन पुलों के दोनों ओर जालियां लगाने का काम किया जा रहा है। 7 पुलों पर जालियां लगाने का काम हो चुका है, दो पर चल रहा है। ये प्रयोग सफल भी हुआ और बीते एक महीने में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने नहीं आए।
दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे का 2026 तक होगा निर्माणकार्य पूर्ण
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पेपर फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि इस एक्सप्रेसवे का काफी हिस्सा वाहन चालकों के लिए शुरू कर दिया गया है।
एनएचआई के अनुसार 8 लेन पर लगातार यातायात बढ़ रहा है। पहले रात में कम हो जाता था, लेकिन अब रात में भी गाड़ियां बिना डर के गुजर रही हैं। फिलहाल थांदला के पास टिमरवानी तक यातायात शुरू किया गया है। इसके आगे का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि मार्च 2026 तक दिल्ली से मुंबई तक पूरा निर्माण हो जाएगा।