Movie prime

हरियाणा में पहुंचा मियाजाकी आम, जानिए क्यों है इतना महंगा

 

Miyazaki Mango: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए फ्रूट फेस्टिवल में इस बार एक खास आम ने सबका ध्यान खींचा – जापान का मशहूर और दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’। इसका गहरा लाल रंग, मीठा स्वाद और हजारों की कीमत लोगों को हैरान कर रही है।

यह आम जापान के मियाजाकी क्षेत्र में उगाया जाता है और इसे "एग ऑफ द सन" भी कहा जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹50,000 से ₹70,000 प्रति किलो तक है, जबकि जापान या दुबई में यह ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो बिकता है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि रिसर्च के अनुसार यह कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ रोकने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद कर सकता है।

इस आम की लोकप्रियता को देखते हुए, हरियाणा के लाडवा में इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर ने इसका पौधा लगाया है और इस बार उसमें फल भी आ चुके हैं।

फ्रूट फेस्टिवल में दो और खास किस्मों ने भी ध्यान खींचा, थाई मैंगो (बॉम्बे ग्रीन), जो 1 किलो से ज्यादा भारी होता है, और मैंगो ग्रेप्स, जो आकार में सबसे छोटा आम माना जाता है और सिर्फ 2–2.5 इंच का होता है।