Indore Chandigarh flight : इंदौर से चंडीगढ़ इस दिन से डेली चलेगी फ्लाइट, देखे किराया सहित टाइम टेबल
इंदौर से चंडीगढ़ हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस 14 जुलाई से इंदौर चंडीगढ़ डेली उड़ान शुरू करेगी।
इस समय इंदौर से चंडीगढ़ फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन संचालित होती है। परंतु यात्रियों की मांग को देखते हुए कंपनी ने इसे सप्ताह में 7 दिन चलाने का निर्णय लिया है।
इंदौर ट्रैवल एजेंट प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से दोनों शहर के बीच में उड़ान को डेली संचालित करने की मांग हो रही थी। अब हमारे इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए इंडिगो ने इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इससे दोनों शहरों के बीच व्यापारिक और पारिवारिक यात्राओं को सुविधा मिलेगी। इस कदम से इंदौर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में भी इजाफा होगा।
उन्होंने बताया कि इंदौर से चंडीगढ़ के लिए अब रोजाना उड़ान मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कंपनी पहले सप्ताह में तीन दिन चंडीगढ़ तो तीन दिन इसे जम्मू के लिए संचालित करती थी।
लेकिन अब कंपनी ने जम्मू की उड़ान को बंद कर दिया है जिसके बाद इस उड़ान को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बिजनेस के सिलसिले में लगातार चंडीगढ़ जाने वाले परमजीत सिंह ने जानकारी दी कि मुझे अक्सर चंडीगढ़ जाना होता है। हफ्ते में सिर्फ तीन दिन की उड़ान से बहुत समस्या बनती है। फ्लाइट के हिसाब से शेड्यूल करना होता था । जरूरी होने पर दिल्ली होकर आना होता था। अब नियमित सेवा शुरू होगी तो काफी फायदा मिलेगा।