Movie prime

India Largest States : ये है भारत के 5 सबसे बड़े राज्य, जानें क्या है खासियत 

 

Largest States of India : भारत एक महान देश है. हमारे देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. आज हम आपको 5 ऐसे राज्यों के बारे में बताने जा रहे है, जो भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े है. आइये जानते है विस्तार से... 

1. राजस्थान

राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है. ये करीब 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. हमारे देश में राजस्थान को  राजाओं की भूमि  कहा जाता है. राजस्थान की राजधानी जयपुर है. यहां पर विदेशों से घूमने के लिए लोग आते है.  

2. मध्य प्रदेश

क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. ये करीब  308,252 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है. मध्य प्रदेश को देश का दिल भी कहा जाता है. मध्य प्रदेश देश के बीचों बीच स्थित है. 

3. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र क्षेत्रफल के हिसाब से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है. ये करीब 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. महाराष्ट्र की राजधानी सपनों का शहर मुंबई है. मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. यहां पर सर्दी और गर्मी का मौसम एक बराबर होता है. इस शहर में हर की का सपना पूरा होता है. 

4. उत्तर प्रदेश

क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. ये करीब  240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है. इस राज्य खास बात ये है कि यहां सबसे ज्यादा 75 जिले और 80 लोकसभा सीटें हैं.  

5. गुजरात

क्षेत्रफल के हिसाब से  देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य गुजरात है. ये करीब 196,024 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इसकी राजधानी गांधीनगर है. गुजरात को 'भारत का गहना' भी कहा जाता है.