Indian Railway: अमृत भारत योजना ने बदल दी एमपी के इस शहर में बने रेलवे स्टेशन की सूरत, दीपावली के करीब होगा उद्घाटन
Indian Railway: देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने हेतू हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत देश के बड़े और छोटे शहरों में कई रेलवे स्टेशनों की सूरत ही बदल दी है। इस योजना में मध्य प्रदेश के भिंड शहर में बने रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया था। शहर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कर यहां सौंदर्याकरण के कार्य किए गए हैं। इसके तहत लगभग सभी कार्य पूरे हो गए हैं। जिसके बाद भिंड शहर में बने रेलवे स्टेशन की सूरत ही बदल गई है। इसके अलावा यात्रा के लिए इस स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रतिदिन हजारों यात्रियों को नई और आधुनिक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। में जर्जर हो चुके सैकड़ो रेलवे स्टेशनों के लिए अमृत भारत योजना ऑक्सीजन का काम कर रही है।
दीपावली तक होगा भिंड रेलवे स्टेशन पर किए गए कार्यों का उद्घाटन
भिंड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी। रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन अक्टूबर महीने में होने की संभावना है। इस रेलवे स्टेशन पर लगभग सभी कार्य पूर्ण होने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली तक कार्यों उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक गिरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत भिंड स्टेशन पर यात्रियों के लिए विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिनमें बाहर दो गेट बनाए गए हैं, पार्क, शौचालय, वेटिंग रूम, वीआईपी रूम, प्लेटफार्म एक पर टाइल्स, बाहर सेल्फी प्वाइंट बना आदि बनाया है। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया भी बनाया गया है। अब कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

