हरियाणा में इन कर्मचारियों को दो साल पहले सरकार देगी सेवानिवृत्त, जारी किया नोटिफिकेशन
हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत दारोगा को ग्रुप डी से हटाकर ग्रुप सी में शामिल कर दिया है। एक अप्रैल को इस बारे में सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। सफाई कर्मियों का पे स्केल डीएल-16900 है जबकि दारोगा का पे-स्केल अब सरकार ने ग्रुप सी में फंक्शन लेवल-01, 18000 निर्धारित किया है।
ग्रुप-सी में आते ही अब दारोगा की सेवानिवृत्ति आयु दो वर्ष घट जाएगी। लिहाजा जो पहले से ही लगे हुए हैं उन्हें अब दो साल पहले रिटायर्ड होना पड़ेगा। पदोन्नति लेते ही उन्हें या तो कुछ समय बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाए या फिर उनकी सेवानिवृत्ति के दो वर्ष घट जाएंगे। लिहाजा पदोन्नति लेने के लिए अंबाला में पिछले चार साल से जंग लड़ रहे 26 कर्मियों में से अब ज्यादातर बैकफुट पर आ गए हैं।
दरअसल अप्रैल से पहले प्रदेशभर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका में हैअंबाला में चार साल से पदोन्नति की जंग लड़ रहे निगम के 26 कमी नए नियम से बैकफुट पर आए, पदोन्नति लेते ही होंगे सेवानिवृत्त
कार्यरत दारोगा की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष थी क्योंकि वह ग्रुप डी में शामिल थे। लेकिन अब ग्रुप सी में आने से सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष हो गई है। इसी कारण जिनकी पदोन्नति लंबित है वह असमंजस में हैं कि पदोन्नति लें या न लें।
अंबाला के 29 सफाई कर्मी 2020 में होने थे सेवानिवृत्त : नगर निगम के 29 कर्मियों को पदोन्नत करने के लिए प्रदेश सरकार ने चार नवंबर 2020 को आदेश जारी किया था। इनमें से चार पदोन्नति का इंतजार करते-करते रिटायर्ड ही हो गए। इसके अलावा तीन कर्मी अक्टूबर तक रिटायर्ड हो जाएंगे। दरअसल नगर निगम फरीदाबाद को छोड़कर अन्य सभी नगर निगमों में उनके गठन के समय पदों को सृजित करते हुए सफाई दारोगा के पद को हासमान संवर्ग में रखा गया।
इसीलिए सफाई कर्मियों की नगर निगम में सफाई दारोगा के पद पर पदोन्नति बंद हो गई। 14 जून 2020 को महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा की अध्यक्षता में और उसके बाद 3 जुलाई 2020 को हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस मामले को अनुमोदन एवं अंतिम निर्णय हेतु सरकार के पास भेज दिया था।
दारोगा बनने पर बेसिक सैलरी में नहीं पड़ेगा असर
प्रदेशभर में जितने भी सफाई कर्मी कार्यरत हैं वह दारोगा के बेसिक वेतन को क्रास कर चुके हैं। ज्यादातर सफाई कर्मी थर्ड एसीपी का लाभ ले चुके हैं। लिहाजा जिन कर्मचारियों की सफाई कर्मी से दारोगा पद के लिए पदोन्नति लंबित है उन्हें दारोगा बनने से बेसिक में लाभ नहीं होगा हालांकि उनके इंक्रीमेंट और रूतबे पर असर जरूर पड़ेगा।