हरियाणा में देसी गाय खरीदने के लिए किसानों को सरकार दे रही है 30 हजार सब्सिडी, यहां से करे फटाफट आवेदन
हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना तय की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक वाइज प्लान तैयार किया गया है। विभाग द्वारा सभी ब्लॉकों में प्राकृतिक खेती का क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। हर ब्लॉक में पहले चरण में प्राकृतिक खेती के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं। किसानों को जागरूक करने से लेकर प्रशिक्षण देने और फसल पर निगरानी रखने तक की व्यवस्था की जाएगी। राज्य में इस साल एक लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को देसी गाय खरीदने पर अब 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी राठी और साहीवाल नस्ल की गायों पर दी जाएगी। इसके अलावा प्राकृतिक खेती करने पर प्रति एकड़ 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
राज्य स्तर पर केंद्र बनाए
-
प्राकृतिक खेती को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में बनाया गया है। यहां गाय के गोबर व गोमूत्र से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत जैसे चार मिश्रण तैयार किए जाते हैं। ये मिश्रण खेत में डाले जाते हैं। इससे जहरमुक्त खेती होगी। पर्यावरण की रक्षा व भूमि की सेहत सुधारेगी।
कृषि विभाग के पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीकरण
किसान योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा कृषि विभाग के पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। कृषि विभाग एसडीओ देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि पंजीकरण के बाद टीम खेत का निरीक्षण व वेरीफिकेशन करेगी। गाय की जांच पशुपालन विभाग करेगा।