अगस्त में जमकर छुट्टियां, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों की बल्ले-बल्ले
Haryana School Holiday: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अगस्त का महीना राहत भरा रहेगा। त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और साप्ताहिक अवकाशों की वजह से इस महीने विद्यार्थियों को पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक मिलेगा। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां लगातार पड़ रही हैं, जिससे छात्रों को लंबा आराम मिलेगा।
अगस्त में प्रमुख छुट्टियों की सूची इस प्रकार है
3 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन और दूसरा शनिवार
10 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस (कार्यक्रम के बाद अवकाश)
16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी
17 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
24 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
क्या है खास:
इस बार रक्षाबंधन और दूसरा शनिवार एक ही दिन पड़ने से छात्रों को डबल छुट्टी का फायदा मिलेगा। वहीं, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी लगातार होने के कारण तीन दिन लगातार स्कूल बंद रहेंगे। पूरे महीने में चार रविवार भी आ रहे हैं, जिससे हर हफ्ते छात्रों को रेस्ट मिलेगा।