Haryana Jails: अब हरियाणा की जेलों में कैदियों को मिलेगा हेल्दी और पौष्टिक खाना, जानें नया नया डाइट प्लान
Haryana Jails New Diet Plan: हरियाणा में कई जेलें बनी हुई है, जिसमें हजारों कैदी बंद है. हाल ही में हरियाणा सरकार ने जेल के कैदियों के खाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
हरियाणा सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद करीब 20,000 कैदियों की डाइट को लेकर बड़ा बदलाव किया जाएगा. अब इस नए बदलाव से कैदियों को पौष्टिक और संतुलित आहार दिया जाएगा. इसमें कैदियों को भोजन में दाल, चावल, दही, दलिया, ब्रेड और सीजनल सब्जियां दी जाएगी.
कैदियों को नाश्ते में ब्रेड और बिस्किट के साथ सुबह दूध, चाय से दिन की शुरूआत होगी. कैदियों के स्वास्थ्य के सुधार के लिए ये बदलाव किया जा रहा है. इससे पहले जेल में कैदियों को केवल दाल व रोटी दी जाती थी.
इस बदलाव से भोजन पर सालाना खर्च 11 करोड़ रुपये आएगा. इससे पहले जेलों में भोजन पर सालाना करीब 62.83 करोड़ रुपए का खर्च आता है. इस नए बदलाव के बाद बढ़कर 73.83 करोड़ रुपए हो जाएगा.
बता दें कि एक कैदी के भोजन और नाश्ते पर 62.83 प्रतिदिन खर्च होता है. नए प्रस्ताव के लागू होने पर यह खर्च बढ़कर 75.10 प्रतिदिन हो जाएगा. कैदियों को पौष्टिक आहार देने का उद्देश्य ये है कि ‘सिर्फ स्वास्थ्य सुधारना नहीं, बल्कि जेलों में अनुशासन और व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है.’
साथ ही बताया जा रहा है कि मानवाधिकार आयोग और कैदी कल्याण समितियों की सिफारिशों के बाद इस प्रस्ताव को प्राथमिकता दी गई है. बता दें कि ये नई डाइट योजना अगले कुछ महीनों में शुरू कर दी जाएगी.
भोजन में मिलेगा ये
सुबह (ब्रेकफास्ट से पहले): दूध/चाय + ब्रेड या बिस्किट
ब्रेकफास्ट: दलिया या हल्का नाश्ता
दोपहर व रात का भोजन: दाल, चावल, मौसमी सब्ज़ी, दही और रोटी

