Movie prime

Hartalika Teej Daan: हरतालिका तीज पर सुहागन महिलाएं करें इन चीजों का दान, हर मनोकामना होगी पूरी 

 

Hartalika Teej Donation : हर साल हरतालिका तीज बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल ये त्यौहार 26 अगस्त, 2025 को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी.

इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन खुशहाल के लिए व्रत रखती है. मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया गया दान अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख प्रदान करता है.

इस दिन महिलाएं अपने सामर्थ्य अनुसार शुभ वस्तुओं का दान करती है, तो देवी पार्वती की कृपा उनपर बनी रहती है. साथ ही उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. 

इन चीजों का करें दान 

1. सिंदूर और सौभाग्य सामग्री

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर  सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, पायल, कंघी और काजल जैसी चीजें दान करती है तो उनका दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है और रिश्तों में प्रेम बना रहता है. 

2. श्रृंगार की वस्तुएं

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल चुनरी, मेहंदी, आलता और कांच की चूड़ियां दान करती है तो इसे वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है. इन चीजों को दान करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और दंपति के जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

3. सुपारी और पान के पत्ते

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर पान और सुपारी दान करती है तो इससे रिश्तों में मिठास बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है. वास्तु शास्त्र में पान और सुपारी मांगलिक वस्तुएं मानी जाती हैं.

4. वस्त्र और फल

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर वस्त्र और मौसमी फल दान करते है तो इसे शुभ माना जाता है. अगर आप हरे रंग के कपड़े या हरी चुनरी दान करते है तो तीज के व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

5. भोजन सामग्री और अनाज

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर गेहूं, चावल, दाल और मिठाई जैसी चीजें दान करते है तो उसे शास्त्रों में महा दान कहा गया है.  अन्नदान से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती.

6. पूजा सामग्री

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर धूप, दीपक, कपूर, नारियल और कलश जैसी पूजा सामग्री का दान करती है तो उन्हें बहुत अधिक पुण्य मिलता है. साथ ही महिलाओं की ईश्वर के प्रति भक्ति गहरी होती है.

7. गौ दान और वस्त्र दान

अगर सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर गाय को चारा खिलाना या गौ दान करती है तो ये बेहद ही फलदायी होता है. इसी के साथ इस दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.