Movie prime

green vegetable rate : हरी सब्जियों की आवक में बढ़ोतरी, भाव कम हुए, देख आज के ताजा भाव

green vegetable rate
 
green vegetable rate

green vegetable rate : हरी सब्जी की आवक की भरमार होने से सस्ते में बिकने लगी है। दीपावली के बाद भाव उतार वाले चलने लगे हैं। देव दिवाली से सब्जी का उठाव बढ़ने पर भाव वृद्धि के आसार बताए जा रहे हैं। लोकल का हरा बटला इस बार देरी से हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र लाइन का बटला 150 से 200 रुपए किलो बिक रहा है लेकिन इसमें टेस्ट नहीं होने से कम पसंद किया जा रहा है।

उज्जैन में थोक सब्जी मंडी चिमनगंज में बालौर 45 से 50, टमाटर 8 से 10, मैथी की भाजी 45 से 50, भिंडी 15 से 20, गिलकी 15 से 20, पालक 10 से 15, धनिया 30 से 40, हरी मिर्च 20 से 25, शिमला मिर्च 40 से 50, बताउ (बैंगन)10 से 15, लौकी 10 से 15, अरबी 15 से 20, टेंसी 35 से 40, पत्ता गोभी 12 से 15, करेला 15 से 22, कहू 20 से 25, ककड़ी 8 से 15, अदरक 30 से 55, सुरजने की फली 60 से 70, ग्वार फली 50 से 60, नींबू 20 से 25, चंवला 15 से 20 रुपए प्रति किलो भाव है। यह होलसेल थोक भाव हैं। इसमें कम-ज्यादा भी भाव होते हैं। बाजार में खेरची वाले इसमें अपना मुनाफा जोड़कर अधिक दाम पर बेचते हैं।


उत्पादक किसान को तो 60 से 70% दाम बाजार भाव के अनुसार ही मिलते हैं। इधर, प्याज होलसेल मंडी में सस्ते से सस्ता मिलता है। खेरची में 20 से 25, आलू भी 20 से 25 रुपए बेचा जा रहा है। उज्जैन में लोकल के अलावा झाबुआ, पेटलावद, बड़वानी और इंदौर लाइन से सब्जी प्रतिदिन बिकने मंडी में आ रही है।