ladli behna yojana update : लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी 25वीं किस्त, यहां देखें पूरी जानकारी
ladli behna yojana update : लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि सरकार देती है।
जून में मिलेगी 25वीं किस्त
राज्य की लाडली बहाने बेसब्री से 25वीं किस्त का इंतजार कर रही है। सामने जानकारी के अनुसार जून के महीने में 25वीं किस्त जारी की जाएगी। 15 तारीख के आसपास 25वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
क्या है लाडली बहना योजना के लिए पात्रता?
लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए पात्रता का पालन करना जरूरी है।
इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलता है।
21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इसके लाभ उठा सकती हैं।
आयकर दाता या पेंशन का लाभ लेने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलता।
महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
आवेदन करने वाली महिला के घर ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
15 तारीख के बाद जारी हो सकती है राशि
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लाडली बहन योजना की राशि 15 जून के बाद जारी हो सकती है। हालांकि मोहन सरकार ने अभी तक इस बात पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना
इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। 28 जनवरी 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि मिलती थी लेकिन बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई।