Movie prime

कांशी में बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी लोगों को मु​क्ति

कांशी में बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी लोगों को मु​क्ति
 

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में अब लोगों को जाम से मु​क्ति मिलेगी। यहां पर दो फ्लाईओवर तथा सड़कों का निर्माण होगा। इससे आए दिन जाम से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वाराणसी में लहरतारा से बीएचयू मार्ग पर मंडुवाडीह और ​भिखारीपुर तिराहे पर फ्लाईओवर बनेंगे। इससे सबसे बड़ा फायदा इस समय जाम से जूझ रहे वाहन चालकों को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ​शिलान्यास के बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर का काम लोक निर्माण विभाग करेगा। 
यह फ्लाईओवर मंडुवाडीह में 342 मीटर तथा ​भिखारीपुर में 1075 मीटर लंबा होगा। इस फ्लाईओवर पर लगभग 476.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाया जाएगा ताकि आसपास के वाहनों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो। 


चितईपुर मार्ग पर उतरेगा
यह फ्लाईओवर बरेका गेट के पास से उठने वाला यह फ्लाईओवर सुंदरपुर मार्ग पर एक मिठाई की दुकान से गुजरेगा और चितईपुर मार्ग पर जाकर उतरेगा। इस चौराहे पर पड़ने वाले एक मंदिर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा यहां फोरलेन सड़क मार्ग भी बनाया जाएगा। यह लहरतारा से मंडुवाडीह, ​भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर, नरिया तिराहा, लंका चौराहा, रविंद्रपुरी कॉलोनी होते हुए विजया माल के सामने तक बनाया जाएगा। इस फोनलेन सड़क के बनने से इस समय मंडुवाडीह और ​भिखारीपुर तिराहे पर जाम भी लगने लग गया है। मंडुवाडीह चौराहे पर कई बार तीन से चार घंटे तक जाम लग जाता है। इस जाम को हटाने के लिए योजना भी कई बार बनी, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकल सका। 


वहीं मंडुवाडीह चौराहे पर 342 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। चौराहे से लगभग 125 मीटर पहले यह फ्लाईओवर उठकर बनारस स्टेशन के गेट से पहले ही उतर जाएगा। इस फ्लाईओवर पर लगभग 56.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे तथा इसकी चौड़ाई 10.50 मीटर होगी। यहं बनाई जाने वाली सर्विस लेन की चौड़ाई 5.5 होगी। इस फ्लाईओवर में कुल 14 पिलर बनाए जाएंगे। वहीं ​भिखारीपुर तिराहे के पास बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 1075 मीटर होगी तथा इस पर 118.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर में 18 पिलर बनाए जाएंगे। इसकी चौड़ाई भी 10.5 मीटर होगी। 


तीन मिनट में पहुंच सकेंगे सारनाथ
इस फ्लाईओवर के बनने के बाद सारनाथ में जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्था गेट से रिंग रोड़ तक तीन मिनट में पहुंचा जा सकेगा। नई बाजार रिंग रोड अंडरपास से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और फरीदपुर गांव से रेलवे लाइन होते हुए सारनाथ आने का रास्ता है। इस रास्ते के जरिये अभी काफी समय लग जाता है। सड़क के दोनों तरफ आबादी होने के कारण पहले इस सड़क पर जाम लगता रहता है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने के बाद जाम से मु​क्ति मिलेगी और रास्ता भी छोटा हो जाएगा।