Movie prime

Delhi News: दिल्ली में विकास पकड़ेगा अब रफ्तार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में लिए कई कड़े और अहम फैसले

 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में विकास सब तेज रफ्तार पकड़ेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 14 जून शनिवार को राजधानी में बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास के साथ "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को लेकर टास्क फोर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम और कड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजधानी में हो रही विकास कार्यों को रफ्तार देना रहा। 

राजधानी में निर्माण से संबंधित प्रक्रियाएं बनेगी सरल, पारदर्शी और उत्तरदाई

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित प्रक्रियाएं पारदर्शी, सरल और उत्तरदायी बनानी होंगी। निर्माण से संबंधित प्रक्रियाओं के उत्तरदाई सरल और पारदर्शी बनने से विकास कार्यों में अनावश्यक देरी खत्म होने के साथ राजधानी का विकास भी तेज गति से रफ्तार पकड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान राजधानी में सर्किल रेट को रिवाइज करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। 

अनधिकृत कॉलोनियों कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का होगा आधुनिकीकरण

दिल्ली में कल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में अनधिकृत कॉलोनियों के साथ हाउसिंग सोसाइटियों व पुनर्विकास कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हुई अहम बैठक में "इंज ऑफ डूइंग बिजनेस" और सर्किल रेट रिविजन को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में भवन उपविधियों के सरलीकरण और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

दिल्ली में सर्किल रेट होंगे रिवाइज

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपनी मीटिंग में अधिकारियों को सर्किल रेट को रिवाइज करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी में सर्किल रेट रिवाइज करने हेतु डिविजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाने का फैसला भी लिया गया है। सर्किल रेट रिवाइज हेतु गठित समिति संपत्ति मूल्यों और वर्तमान बाजार स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट के यथोचित निर्धारण के लिए विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सर्किल रेट को रिवाइज करने का फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम, रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज एवं भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधि सहित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लिए गए कई हम और कड़े फैसलों के बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि राजधानी में तेज गति से विकास होगा।