गर्मियों के कारण पांच अप्रैल से स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, हरियाणा में नया टाइम टैबल लागू
haryana news: गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूलों के लिए नए टाइम टैबल का ऐलान किया है। सरकार व शिक्षा विभाग के यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होंगे। अब स्कूलों में नए के अनुसार ही बच्चे स्कूल जाएंगे। सरकार ने इस समय स्कूलाें में चल रहे दाखिले तथा बढ़ती गर्मी के कारण लिया है। यह समय अध्यापकों व विद्यार्थियों दोनाें के लिए निर्धारित किया गया है।
सुबह दस बजे खुलेंगे अब स्कूल
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे स्कूल खोले जाएंगे। सुबह दस बजे ही स्कूल में विद्यार्थी तथा अध्यापक दोनों आएंगे। इसके बाद दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट पर स्कूलों की छुट्टियां होंगी। यह आदेश पांच अप्रैल से ही प्रभावी हो गए हैं। इसलिए अब सोमवार से स्कूल नए समय के अनुसार खुलेंगे।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव
प्रदेश के बहुत से सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। इसलिए शिक्षा विभाग ने इनके समय में भी बदलाव किया है। अब जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट में पढ़ाई होती है, उन स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से ही शुरू होगी। पहली शिफ्ट में केवल दो घंटे ही पढ़ाई होगी यानि स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। दूसरी शिफ्ट पहले के समय के अनुसार ही चलती रहेगी। इसलिए डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में केवल दो घंटे ही पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने यह आदेश सभी निजी व सरकारी स्कूलों के लिए जारी किए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि एक तो स्कूलों में प्रवेश उत्सव चल रहा है। इसके अलावा गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नए आदेश लागू करना जरूरी हो गया था ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से बचाया जा सके।