रामरहीम नगर में विवाद,एक घायल
Sep 30, 2014, 22:38 IST
मारपीट करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रतलाम,30 सितम्बर (इ खबरटुडे)। कफ्र्यू में छूट के दौरान राम रहीम नगर में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी हुसैन माण्डेवाला व उसके लडकों भय्यू और गोलू ने दोपहर करीब साढे तीन बजे वहीं के निवासी बालमुकुन्द पिता रामलाल प्रजापत पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। जिससे बालमुकुन्द के सिर में गंभीर चोटें आई। बालमुकुन्द को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना माणकचौक पर आरोपी हुसैन व उसके लडकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।