Movie prime

 
नारी शक्ति ही लाती है समाज जीवन मे परिवर्तन,रतलाम की नारी शक्ति-ऊर्जा से भरपूर:- सांसद अनिता चौहान

 
 

रतलाम 31 मई (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान ने कहा कि रतलाम की नारी शक्ति-ऊर्जा से भरपूर हैं, यहां आकर गर्व होता है।

 संगोष्ठी को विशिष्ट वक्ताओं ने संबोधित किया। पद्मश्री डॉ.लीला जोशी  जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय , जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, जिला टोली संयोजक बलवंत भाटी, सहसंयोजक अनिता कटारिया, टोली सदस्य पूनम पटवा, तेजस्वी भारत की बेटी संस्था की डॉ.स्मिता शर्मा एवं अहिल्या बाई होल्कर के स्वरूप मे कशिष राहोरी मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।


संगोष्ठी की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद  पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर पर केन्द्रित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथितियों ने भारत माता पार्टी के पितृपुरूषो  के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अहिल्याबाई द्वारा बुनकर वस्त्र बनाने से जुडे नाट्य  की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत जिला टोली के बलवंत भाटी, अनिता कटारिया, पूनम पटवा, अनिता पाहूजा एवं दिव्या चंदन शर्मा ने किया। अतिथियों ने इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली भूमिका रावत, राजश्री राजोरा, अनुराधा पाटीदार, नेहा मालव, कनिका  सोलंकी, ईशा साहू, मुस्कान जायसवाल, वंशिका  सैवन्या, अल्विना मंसूरी , प्रतिष्ठा कसेरा एवं हर्षिता पंडित का सम्मान किया।

खेल जगत से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी एवं कोच के रूप मे निर्मला डामोर, छाया शर्मा, दुर्गा डामोर, बुलबुल प्रजापति, उमा सोलंकी, मिश्ठी भंडारी, भावना जैन, प्राची गुप्ता, सृश्टी पंडिया, रूपाली, योगिता एवं किरण शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने किया। आभार मोर्चा महामंत्री अनिता पाहूजा ने माना। समापन राष्ट्रगान से किया गया।

अतिथियों के उदगार

सांसद अनिता चौहान ने रतलाम की नारी शक्ति की प्रसन्नता करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनको बताई गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति जो समाज जीवन मे परिवर्तन करती है, वह कोई नही कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे महिला सम्मान के कार्य लगातार हो रहे है। वे सदैव याद रहेगे।

पद्मश्री डॉ.लीला जोशी नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अहिल्याबाई के पद पर चलने की प्रेरणा दी। उन्हे कहा कि समाज जीवन मे शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही आवश्यक है। ब्रह्मा कुमारी सविता दीदी के कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने संस्कृति को बचाया। वे भगवान शंकर की अनन्य भक्त थी और शास्त्र के साथ शस्त्र उठाना भी जानती थी। उनका जीवन सबके लिए प्रेरक है। डॉ स्मिता शर्मा ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सबको कुछ ना कुछ सीखना चाहिए।  उन्होंने जो कार्य अपने राज्य मे किया, वह हर महिला को अपने घर मे करना चाहिए।

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने महिला मे जोश का संचार करते हुए कहा कि भाजपा हर वर्ग का सम्मान करती है और पिछले वर्षों मे जो कार्य हुए है, वे कभी नहीं हुए। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर भी भारतीय संस्कृति की ऐसी शख्सियत रही है, जिनका स्मरण कर भाजपा महान हस्तियों का गुणगान कर रही है। महापौर प्रहलाद पटेल ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जीवन पर प्रकाश डालते हुए जन्म जयंती की षुभकांतनाएं दी।


जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सालों पहले पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की जो छाप छोडी थी, वह सबके लिए प्रेरक बन गई है। भाजपा सरकार उसी मार्ग पर चल रही है। जिला टोली संयोजक बलवंत भाटी द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के 300 वे जयंती वर्श मे आयोजित 10 दिवस कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।