Movie prime

लव जिहाद : रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवती, हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

 

 ​​​​​

​रतलाम, 28 सितंबर (इ खबर टुडे)। ढोढर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में देखकर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेन से राजस्थान जाने की फिराक में स्टेशन पहुंचे थे। घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों को रोककर तुरंत ढोढर पुलिस को सूचना दी।

​सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिल निवासी ग्राम कोटड़ी (राजस्थान) बताया, जबकि युवती दलोट क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

​पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
पुलिस ने युवक को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया और दोनों को थाने ले आई। इस दौरान युवक को जुलूस के रूप में थाने तक ले जाने की बात भी सामने आ रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक और युवती दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति और वैधानिक कार्रवाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।