Movie prime

 
त्यौहारों को देखते हुए प्रतापनगर – कोलकाता के मध्‍य चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

 रतलाम स्टेशन से गुजरेगी स्पेशल ट्रैन 
 

 

रतलाम, 07 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली प्रतापनगर – कोलकाता स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार,  इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 03110/03109 प्रतापनगर – कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 03110 प्रतापनगर – कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वडोदरा से 16:15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (21.15/21.25 गुरुवार) होते हुये शनिवार को 12:05 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26  नवम्बर, 2026 तक चलेगी। 

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता – प्रतापनगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से 08:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (17.25/17.35 बुधवार) होते हुये अगले दिन 23:40 बजे प्रतापनगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, इदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड,  गया,  तिलैया,  नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर तथा बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

      
ट्रेन संख्या 03110 की बुकिंग 08 अक्टूबर 2026 को सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।