Movie prime

रतलाम / फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन क्रेडिट कार्ड का वीडियो देखना पड़ा महंगा, महिला शिक्षिका से साइबर ठगों ने ठगे एक लाख

 

 ​​​​

​रतलाम, 05 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। शहर के डोंगरे नगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। फेसबुक पर 'सीनियर सिटीजन पेंशन क्रेडिट कार्ड' बनाने का वीडियो देखकर रिप्लाई करना एक महिला शिक्षिका को भारी पड़ गया। ठगों ने उनके खाते से अलग-अलग किस्तों में करीब 1 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल और संबंधित थाने में दर्ज कराई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोंगरे नगर निवासी फरियादिया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। बीते दिनों उन्होंने फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन क्रेडिट कार्ड बनाने से संबंधित एक वीडियो देखा था और उस पर रिप्लाई कर कार्ड बनवाने की इच्छा जताई थी।  

​इसके कुछ समय बाद उनके पास मोबाइल नंबर 9204814846 से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें पेंशन क्रेडिट कार्ड बनवाने और कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। हालांकि, महिला ने ठगों की मंशा भांपते हुए कार्ड बनवाने से इनकार कर दिया।

मना करने के बाद भी हो गए पांच ट्रांजैक्शन
कॉल पर इनकार करने के बावजूद, कुछ ही देर में महिला के मोबाइल पर बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। पीड़िता के अनुसार, उनके खाते से कुल पांच ट्रांजैक्शन 70,000, 18,000, 6,900, 700 और 2,800 रकम गायब की गई।

​कुल मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने के बाद पीड़िता तुरंत साइबर सेल और स्थानीय पुलिस थाने पहुंचीं और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।