Movie prime

बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, अब 8 की जगह होंगे 9 गेट

​कलेक्टर ने किया टोल प्लाजा का निरीक्षण, 10 दिन में नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश
 
​जाम से मिलेगी निजात, कैश और फास्टैग वाहनों के लिए अलग-अलग होंगी लेन

​रतलाम, 27 नवंबर (इ खबर टुडे)। रतलाम -बदनावर मार्ग स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टोल पर मौजूद वीआईपी लेन को समाप्त करने और कुल गेटों की संख्या 8 से बढ़ाकर 9 करने के निर्देश दिए हैं। यह नई व्यवस्था आगामी 10 दिनों के भीतर लागू करनी होगी।

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कैश और फास्टैग लेन अलग-अलग नहीं होने से अव्यवस्था फैलती है। नकद भुगतान करने वाले वाहनों के कारण फास्टैग उपयोगकर्ताओं को भी अनावश्यक रूप से कतार में इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने दोनों श्रेणियों की लेन को स्पष्ट रूप से अलग करने को कहा।

​आम चालकों को प्राथमिकता, बीच की वीआईपी लेन हटेगी
कलेक्टर ने टोल प्लाजा के बीच में बनी वीआईपी लेन को खत्म कर उसे रतलाम से बदनावर जाने वाले मार्ग में समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वीआईपी लेन की कोई आवश्यकता नहीं है, प्रशासन की प्राथमिकता आम वाहन चालकों की सुविधा और यातायात का सुचारू संचालन है।

​ऐसी होगी नई गेट व्यवस्था (कुल 9 गेट)
​रतलाम से बदनावर की ओर मार्ग पर कुल 5 गेट संचालित होंगे। इनमें से 3 गेट पूरी तरह फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि 2 गेट कैश और हाइब्रिड लेन के रूप में काम करेंगे। हाइब्रिड लेन से नकद और फास्टैग दोनों तरह के वाहन गुजर सकेंगग। बदनावर से रतलाम की ओर कुल 4 गेट होंगे। इनमें 2 लेन केवल फास्टैग वाहनों के लिए और 2 लेन कैश व हाइब्रिड के रूप में संचालित की जाएंगी।