पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना ने विभिन्न गतिविधिया आयोजित की गई
Sep 25, 2025, 20:54 IST
रतलाम, 25 सितम्बर (इ खबर टुडे)। स्वच्छ भारत अभियान जो की 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर2025 तक चलाया जा रहा है उसी के तहत पी एम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना में एनसीसी कैडेट्स द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान के नारे लगाते हुए प्राचीन दार्शनिक कालिका माता मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रांगण एवं आसपास की सफाई की गई तथा रैली पुनः विद्यालय में पहुंची।
तत्पश्चात विद्यालय में विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता ,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता छजलानी एवं वरिष्ठ व्याख्याता देवेंद्र तिवारी द्वारा स्वच्छता से संबंधित बच्चों को जागरूक किया गया अंत में छात्राओं द्वारा स्वच्छता की शपथ दी गई। सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत ही विद्यालय की NCC cadets एवम छात्राओं द्वारा वन विभाग सैलाना में जाकर श्रीमती माया मेहता एवं श्रीमती भुवनेश्वरी सोलंकी के साथ पौधारोपण किया गया।
एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक पौधा मां के नाम थीम पर विद्यालय परिसर सेलाना में एवम छात्राओं द्वारा अपने घर के आसपास भी पौधारोपण किया। संस्था में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भी मनाया गया। जिसके तहत रेड क्रॉस प्रभारी विजय जाटव के साथ मुकेश शाक्य, सरोज पंजाबी एवं अर्जुन सिंग राठौर द्वारा विद्यालय की समस्त छात्राओं को कृमि नाशक गोली वितरित कर खिलाई गई।