Movie prime

 वडोदरा-दाहोद-वडोदरा मेमू  2 अगस्त तक अस्‍थाई रूप से निरस्‍त रहेगी 

 

 

रतलाम, 03 जुलाई(इ खबर टुडे) । पूर्व तटीय रेलवे के पुरी में 07 जुलाई, 2026 से 02 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जा रही रथ यात्रा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्‍त संख्‍या को समायोजित करने के लिए मांग के अनुसार मेमू रेक  भेजने की योजना है। 

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दाहोद-वडोदरा के मध्‍य चलने वाली मेमू रेक पूर्व तटीय रेलवे को भेजने के कारण लगभग 26 दिनों तक 69233/69234 वडोदरा –दाहोद-वडोदरा मेमू निरस्‍त रहेगी। 07 जुलाई, 2026 से 02 अगस्त 2026 तक ट्रेन संख्‍या 69233/69234 वडोदरा – दाहोद – वडोदरा मेमू निरस्‍त रहेगी।