Movie prime

रतलाम/  गाय का कटा अवशेष  मिलने पर हिंदू संगठनों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए किया चक्काजाम, बंद कराने सड़क पर उतरे 

 

रतलाम 28 मई (इ खबर टुडे )।  रतलाम के सिविक सेंटर से गुरुवार दोपहर गाय का कटा अवशेष मिलने के बाद बड़ा बवाल मच गया। वही इसकी खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। गाय कटा मूँह लेकर लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर तपती धूप में सड़क पर बैठ चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र के चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। 


हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। कार्यकर्ता की मांग है कि गौ माता के सारे अवशेष बरामद करें। मौके पर पशु चिकित्सा डॉक्टर भी पहुंचे है। 


एक घंटे से अधिक होने पर भड़के 
मौके पर एसडीएम आर्ची हरित व अन्य अधिकारी दूर खड़े थे। इससे सभी भड़क गए। सभी का कहना था हम गोमाता के सम्मान सड़क पर बैठे, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इससे गाय के अवशेष को हाथों  उठाकर रतलाम बंद कराने निकल गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। अभी बीच सड़क पर सभी बैठे है।