उधना - प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रुप में किया गया नियमित
रतलाम, 21 अगस्त (इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा उधना- प्रयागराज के बीच नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 04126/04125 उधना- प्रयागराज स्पेशल को नियमित किया गया है। यह नियमित सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 20438/20437 उधना- प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाएगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 20438 उधना- प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 अगस्त 2026 से प्रत्येक मंगलवार को उधना से चलेगी तथा ट्रेन संख्या 20437 प्रयागराज–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से चलेगी।
ट्रेन संख्या 20438 / 20437 उधना–प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस - ट्रेन संख्या 20438 उधना–प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को उधना से 06:45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (12.40/12:50 मंगलवार), होते हुए अगले दिन 07:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20437 प्रयागराज – उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से 05:20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (21.45/21.55 सोमवार) होते हुए अगले दिन 04.05 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविन्दपुरी तथा फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

