5
Popup Ad
Movie prime

जयपुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण उदयपुर - सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस प्रभावित, तीन ट्रेनों का पिंगलेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर अस्‍थाई ठहराव

 
 

रतलाम, 28 अप्रैल (इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली उदयपुर सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस, उत्‍तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर मंडल में निर्माण कार्य के मद्देनजर प्रभावित होगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05 मई, 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12991 उदयपुर सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस, अजमेर से जयपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। इसीप्रकार 05 मई, 2026 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12992 जयपुर उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, अजमेर से चलेगी तथा जयपुर से अजमेर  के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

तीन ट्रेनों का पिंगलेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर अस्‍थाई ठहराव
पिंगलेश्‍वर में आयोजित की जा रही जय बाबा गुरूदेव जी के 14वें वार्षिक सत्‍संग एवं भंडारे के अवसर पर संभावित भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए तीन ट्रेनों को पिंगलेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर 11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक गाड़ी संख्‍या 19339/19340 दाहोद - भोपाल - दाहोद एक्‍सप्रेस, गाड़ी संख्या 19341/19342 नागदा – बीना - नागदा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या  59319/59320 उज्‍जैन – भोपाल - उज्‍जैन पैसेंजर एक मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।