माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई / करीब तीन लाख का कीमती 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
रतलाम ,26 मई (इ खबर टुडे ) । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी माननखेड़ा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में माननखेड़ा पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक 407 लोडिंग वाहन क्रमांक RJ14GQ1141 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर से आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए संदिग्ध 407 वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके पर वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी–
1. जीवनराम पिता परमाराम विश्नोई, उम्र 48 वर्ष निवासी पालडीमेस थाना गच्छीपुरा जिला नागौर (राजस्थान)
2. सुखाराम पिता बल्लाराम विश्नोई, उम्र 30 वर्ष निवासी रेण थाना मेडता जिला नागौर (राजस्थान)
जप्त मश्रूका–
▪️ 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
अनुमानित कीमत – ₹3,00,000/-
▪️ 407 लोडिंग वाहन क्रमांक RJ14GQ1141
अनुमानित कीमत – ₹10,00,000/-
कुल जप्त मश्रूका– लगभग ₹13,00,000/- (तेरह लाख रुपये)
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक राजेश मालवीय (चौकी प्रभारी माननखेड़ा), प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, सैनिक जालमसिंह एवं सैनिक शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

