सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर सख्त, चार तहसीलदारो का दो दिन का वेतन काटा
रतलाम 10 नवंबर(इ खबर टुडे) । राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" के तहत 03 अक्टूबर 2026 विकासखंड स्तर पर एवं 04 अक्टूबर 2026 को नगरीय क्षेत्र/जोन स्तर पर हितग्राहियों के कल्याण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया था।
उक्त अभियान की समीक्षा में तहसीलदार पिपलौदा, जावरा, बाजना, ताल की CM Helpline शिकायतों के लंबित प्रकरणों के निराकरण में पिछले 2 दिनों से शून्य (Zero) प्रगति होने से निर्भयसिंह पटेल, तहसीलदार, तहसील ताल, देवेन्द्र कुमार दानगढ़, तत्कालीन तहसीलदार तहसील बाजना वर्तमान रतलाम शहर, पंकज पवैया तहसीलदार तहसील जावरा, श्रीमती पिंकी साठे तहसीलदार तहसील पिपलोदा के विरूद्ध कार्य नहीं तो वेतन नहीं (No Work No Pay) के सिद्धांत के आधार पर 02 दिवस के वेतन की कटौती किये जाने संबंधी आदेश जारी किया गया।

