Movie prime

 रतलाम / टीका लगने के बाद दो बच्चे हुए उल्टी दस्त के शिकार, एक बच्चे की हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती 

रतलाम, 25 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत धराड़ के समीप ग्राम नया खेड़ा से एक गंभीर घटना सामने आई है। जहा टीका लगने के कुछ समय बाद दो बच्चे उल्टी दस्त के शिकार हो गए। परिजन तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें शहर के बाल चिकित्सालय भेजा, परंतु एक दस माह के बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया जा रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे दस माह का पियांशु पिता धर्मेंद्र मालवीय और डेढ़ वर्षीय नित्यांश पिता देवीलाल मालवीय को परिजन टीके लगवाने ले गए। टीका लगने के एक घंटे बाद प्रियांशु उल्टी दस्त करने के साथ जोर जोर से रोने लगा। परिजन तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र धराड़ पर ले गए, जहां से उन्हें बाल चिकित्सालय भेजा। 

बाल चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व ही सालाखेड़ी चौकी पर बच्चे ने रोना बंद कर दिया। परिजन जैसे तैसे पियांश को बाल चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टर के काफी मशक्कत के बाद भी बच्चे को नहीं बचाया जा सका और बच्चे की मौत हो गई। वही, दूसरा बच्चा नित्यांश को भी उल्टी दस्त की समस्या होने लगी, जिसे परिजन दोपहर करीब तीन बजे बाल चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर उसका उपचार कर रहे है। दोनों बच्चों के परिजनों ने टीका लगाने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।