Movie prime

 रतलाम / शराब दुकान विवाद के दो आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

 
 

​रतलाम, 18 अप्रैल(इ खबर टुडे)। जिले में कानून व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना ताल पुलिस ने माल्याखेड़ी शराब दुकान पर हुई मारपीट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

​इंदौर के खजराना निवासी और माल्याखेड़ी शराब दुकान के सेल्समैन विनय जायसवाल के साथ हिसाब-किताब के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, दुकान के लेखे-जोखे (ऑडिट) में गड़बड़ी की बात को लेकर बहस बढ़ गई, जिसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की। फरियादी की शिकायत पर थाना ताल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

​पुलिस की त्वरित दबिश और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और वारदात में शामिल दो आरोपी वीरम सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत निवासी जमुनिया शंकर, थाना बरखेड़ा कला, ​नैनसिंह राजपूत पिता भवर सिंह राजपूत निवासी कोटड़ी, थाना ताल को धर दबोचा। ​पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

​फरार आरोपियों की तलाश तेज
​इस वारदात में अभी भी दो अन्य आरोपी कुलदीप सिंह निवासी काजाखेड़ी ​मिट्ठू सिंह निवासी भुतिया फरार है, जिनकी पुलिस तेजी से तलाश कर रही है।