रतलाम / पुलिस की बड़ी कार्रवाई / अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रतलाम,23 फरवरी(इ खबर टुडे)। जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आलोट थाना क्षेत्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में आलोट थाना प्रभारी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित हुई।
पुलिस टीम द्वारा जीवनगढ़ रोड, महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम के रूप में पहचान हुई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें से 08 जिंदा राउण्ड मिले। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाए और आरोपियों पर 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्टल एवं राउण्ड उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदना बताया है। मामले में पुलिस ने आरोपी एजाज को फरार घोषित किया है। पुलिस ने फरार आरोपी एजाज की तलाश के लिए टीम को रवाना किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
2 जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
फरार आरोपी
एजाज पिता उस्मान मेव, निवासी नागदा रोड खाचरोद, हाल मुकाम विराट नगर गली नं. 03 उज्जैन
जप्त मशरूका
अवैध पिस्टल मय 08 जिंदा राउण्ड — अनुमानित कीमत ₹50,000, टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 ZL 2994 — अनुमानित कीमत ₹1,25,000
सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 400 अभिनन्दन, आरक्षक 490 दीपक, आरक्षक 241 अंकित काला, आरक्षक 1198 बाबूलाल, आरक्षक 1033 विश्वेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

