Movie prime

 

अश्विनी शर्मा के जन्मदिन पर रतलाम में होंगे पौधारोपण और खेल सम्मान समारोह

 

रतलाम,18 अगस्त (इ खबर टुडे )। अश्विनी जी शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को रतलाम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में दिन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ होगी।

सुबह 9 बजे जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।

रतलाम जिला खेल संघ के हार्दिक कुरवारा एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में मित्रगण, परिवार के सदस्यों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 

इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6 बजे न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रतलाम जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल जगत में उनके योगदान को भी रेखांकित किय