Movie prime

 मरम्‍मत कार्य के कारण इंदौर-राजेन्‍द्र नगर के बीच स्थित  समपर संख्‍या 253 से रात्रि में आवागमन बंद

 
 

रतलाम, 19 फरवरी(इ खबर टुडे)।  पश्चिम रेलवे  रतलाम मंडल के इंदौर-राजेन्‍द्र नगर रेल खंड में स्थित समपार फाटक क्रमांक 253 पर रेलवे ट्रैक का मरम्‍मत कार्य किया जाना प्रस्‍तावित है। इसके लिए रात्रि समय में इस समपार फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा।

इसकी जानकारी देते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि संरक्षा को ध्‍यान में रखकर एक नियमित अंतराल पर ट्रैक मरम्‍मत कार्य किया जाता है। इसी क्रम में समपार फाटक क्रमांक 253 पर भी मरम्‍मत कार्य किया जाएगा। मरम्‍मत कार्य किये जाने के कारण 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक रात्रि 20.00 बजे से प्रात: 06.00 बजे तक समपार क्रमांक 253 से सड़क यातायात बंद रहेगा।

सड़क उपयोगकर्ता इस दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में केसरबाग रोड ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं।